मेरठ विकास प्राधिकरण की वेबसाइट हैक, होम पेज पर दिखे पाकिस्तान समर्थक मैसेज
मेरठ, जून 28 -- UP News: यूपी के मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) की आधिकारिक वेबसाइट रविवार को कथित रूप से हैक कर ली गई। वेबसाइट खोलने पर सामान्य जानकारी के बजाय काले रंग की स्क्रीन पर पाकिस्तान के समर्थन में आपत्तिजनक संदेश और नारे दिखाई दे रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, हैकरों ने खुद को 'ओवरथ्रश1337' नामक समूह का सदस्य बताया है। घटना सामने आने के बाद प्राधिकरण में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एमडीए की तकनीकी और आईटी टीम ने वेबसाइट को तत्काल बंद कर दिया और सर्वर की सुरक्षा के साथ वेबसाइट को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल वेबसाइट बंद कर तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है। वहीं, इसे लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि वेबसाइट हैक होने का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.