मेरठ, मई 1 -- आईआईएमटी में चल रहे मेरठ प्रीमियर लीग के छठे दिन फुटबॉल मैच में रोमांचक और कांटे का मुकाबला देखने को मिला। इंटरनेशनल फुटबॉल अकादमी और मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी के बीच खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, अंत में मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी ने 2-0 से जीत दर्ज कर बाजी मार ली। इस मुकाबले के मुख्य अतिथि के रूप में एवीआई केयर प्रा.लि. के मालिक दिवाकर ओझा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल के विकास में अपने निरंतर सहयोग की बात दोहराई। मैच में निर्णायक की भूमिका आकाश भटनागर, मोहम्मद दानिश, आशीष रावत और आर्यन तोमर ने बखूबी निभाई। यह भी पढ़ें- फुटबॉल लीग में चार मुकाबले खेले गए मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि लीग का अगला मुकाबला आईआईएमटी यूनिवर्सिटी और इंटरनेशनल फुटबॉल अकादमी के बीच शनिवार की शाम 4:30 बजे खेल...