मेरठ, अगस्त 13 -- यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में मेरठ मेवरिक्स की टीम एक बार फिर मैदान पर दमखम दिखाने को तैयार है। टीम का पहला मुकाबला 14 अगस्त को काशी रुद्रास के खिलाफ लखनऊ में होगा। लीग के मुकाबलों में मेरठ मेवरिक्स के खिलाड़ियों के साथ-साथ मेरठ से जुड़े कई अन्य क्रिकेटर भी अलग-अलग टीमों से खेलते नजर आएंगे। ऐसे में इस सीजन में मैदान पर मेरठ के क्रिकेटरों की अच्छी मौजूदगी देखने को मिलेगी।

लखनऊ में होंगे मेरठ के शुरुआती मुकाबले मेरठ मेवरिक्स अपने अभियान की शुरुआत 14 अगस्त को काशी रुद्रास के खिलाफ करेगी। इसके बाद 16 अगस्त को गोरखपुर लायंस, 19 अगस्त को लखनऊ फाल्कंस से मुकाबला होगा। ये तीनों मुकाबले लखनऊ में खेले जाएंगे। 21 अगस्त کو मेरठ मेवरिक्स का सामना नोएडा से और 22 अगस्त को कानपूर सुपरस्टार से होगा। 23 अगस्त को टीम गोरखपुर लायंस के खि...