मेरठ मेवरिक्स की शानदार जीत, फाइनल में बनाई जगह
मेरठ, सितम्बर 5 -- यूपी टी-20 लीग के क्वालीफायर-2 मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नोएडा किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेरठ मेवरिक्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उसका मुकाबला 6 सितंबर को लखनऊ की टीम से होगा। शुक्रवार को खेले गए क्वालीफायर-2 मुकाबले में नोएडा किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 134 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मेवरिक्स की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुकाबले में मेरठ के खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाते हुए फाइनल का टिकट पक्का कराया। क्वालीफायर-2 में मिली। अब 6 सितंबर को होने वाले खिताबी मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स की नजर यूपी टी-20 ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.