मेरठ, मार्च 12 -- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी हरीश राणा की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर मेरठ मेडिकल कालेज के विशेष बोर्ड ने ही करीब तीन माह पूर्व एक रिपोर्ट पेश की थी। मेरठ मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अखिल प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने हरीश की स्थिति को 'वेजिटेटिव स्टेट' (वनस्पतिक अवस्था) बताया है, जिसमें उनके ठीक होने की संभावना लगभग न के बराबर बताई थी। इसके बाद एम्स के बोर्ड का गठन हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का आदेश में उल्लेख किया है। मेरठ मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार हरीश राणा करीब 13 साल पहले 2013 में एक हादसे का शिकार हुए थे, जिसके बाद से वह लगातार बेड पर हैं। गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.