मेरठ में 7350 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य
मेरठ, जुलाई 8 -- यूपी सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में बड़ा लक्ष्य तय किया है। इसके चलते प्रदेश सरकार इस वर्ष 3 लाख 49 हजार 900 युवाओं को रोजगार मेले और कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी दिलाएगी। वहीं, मेरठ जिले को भी रोजगार दिलाने का बड़ा लक्ष्य दिया है। इसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग और जिला सेवायोजन विभागों को सौंपी गई है। मेरठ जिले के लिए सरकार ने इस वर्ष के लिए 7350 युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए जिले में 38 रोजगार मेले और 10 कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम होंगे। अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कैंपस प्लेसमेंट चलेंगे, जिनमें 1350 युवाओं के चयन का न्यूनतम लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं, फरवरी 2027 में होने वाले रोजगार मेले में अकेले 100...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.