मेरठ, सितम्बर 9 -- मेरठ। मेरठ जिले में 2076 आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को अब शासन की नई घोषणा से लाभ होगा। आरजी (पीजी) कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ तो कार्यकत्रियों को एक साथ कई सौगातें मिलीं। मुख्यमंत्री ने उनका मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने की घोषणा की। साथ ही वर्ष में तीन साड़ियां और पूरे परिवार के लिए पांच लाख रुपये वार्षिक कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का एलान किया। कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। यह भी पढ़ें- मानदेय वृद्धि की घोषणा से कार्यकत्रियां गदगद, उत्कृष्ट कार्य पर हुआ सम्मान इस दौरान प्रशासन की ओर से दत्तक ग्रहण की अधीक्षिका मीना सिसौ...