मेरठ, अप्रैल 17 -- जानी थाना क्षेत्र के नंगला कुंभा गांव स्थित दो फैक्ट्री में नकली पनीर और डेयरी प्रोडक्ट बनाने का काला कारोबार किया जा रहा था। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद लखनऊ से टीम बनाकर गुरुवार दोपहर को दो भाइयों की अलग अलग फैक्ट्री पर छापेमारी कराई गई और 2800 किलोग्राम नकली पनीर समेत नौ हजार किलो डेयरी प्रोडक्ट बरामद किए गए। इस पनीर और सामान को पैक कर कई जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। फिलहाल दोनों फैक्ट्री को सील कर जानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। नंगला कुंभा गांव निवासी वकील के दो बेटे हामिद और जाबिर गांव में ही पनीर बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 18 नमूने भरे इन फैक्ट्री में केमिकल, पाम ऑयल और अन्य केमिकल मिलाकर नकली पनीर और डेयरी प...