अमरोहा, मार्च 6 -- मंडी धनौरा। मंगलवार देर रात मेरठ में हुए सड़क हादसे में स्थानीय निवासी एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने मेरठ रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव टोनिया माफी निवासी सत्येंद्र अपने कुछ दोस्तों के साथ मंगलवार रात कार से मेरठ रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया जाता है कि मेरठ पहुंचने पर उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सत्येंद्र गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची मेरठ पुलिस ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। गमजदा परिजन मेरठ रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.