एटा, अगस्त 23 -- सकीट, कांवड लाते समय मेरठ में हुए सड़क हादसे में घायल एक और महिला की मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक की पहले ही मौत हो चुकी है। जानकारी मिलने पर सपा नेता, जिला पंचायत सदस्य गांव में पहुंचे और घरवालों से मिलकर जानकारी ली और परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है। बता दें कि सेनाकलां से 19 अगस्त को करीब 35 कांवडियों का जत्था हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा लेकर गए थे। वापस आते समय शुक्रवार को मेरठ के लालकुर्ती थाना लिए क्षेत्र के टैंक चौराहे के समीप कंटेनर से सड़क पर खड़ी पिकअप से टकरा गया, जिसमें पिकअप में बैठे करीब दर्जन भर से अधिक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक कांवडियां की मौके पर ही मौत हो गई थी। अन्य घायलों के भी चोट आई थी। उपचार के दौरान एक और म...