मेरठ, अप्रैल 1 -- मेरठ में 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2026' की जंग शुरू हो गई है। इसके लिए अब नगर निगम को युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटना होगा, अन्यथा मेरठ शहर की रैंकिंग प्रभावित हो सकती है। इसके लिए नगर निगम को पांच अप्रैल तक स्वच्छतम् पोर्टल पर डाटा अपलोड करना होगा, ताकि सही मूल्यांकन हो सके। वहीं 15 अप्रैल के बाद कभी भी केंद्रीय टीम जायजा लेने शहर में आ सकती है। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर उच्च स्तर से सूचना आने के बाद बुधवार को नगर निगम में कार्रवाई शुरू हो गई। नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने विभाग की समीक्षा की। अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए सभी कमर कस लें।शहर को स्वच्छता की कसौटी पर खरा उतारने के लिए कार्रवाई तेज करने को कहा गया। ​तैयारियों की समीक्षा क...