संवाददाता, मई 4 -- यूपी के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में बीती रात करीब दो बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां डोरली गांव स्थित एक मकान में भीषण आग लगने से पिता और उनकी मासूम बेटी की मौत हो गई। जबकी 10 लोग बुरी तरह जल गए। इस घटना के बाद क्षेत्र से हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चार मई 2026 की रात करीब 2 बजे की है। कृष्णा नगर, डोरली क्षेत्र में स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही डायल 112, पल्लवपुरम पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक परिवार के कई सदस्य इसकी चपेट में आ चुके थे। मकान में मौजूद कुल 12 लोगों को तुरंत रेस्क्यू कर एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दम घुटने के कारण आठ साल क...