मेरठ, अप्रैल 10 -- मेरठ, संवाददाता। शहर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल का रोमांच अब सीधे देखने को मिलेगा। पांडव नगर स्थित करण पब्लिक स्कूल में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है, जहां दर्शकों को स्टेडियम जैसा माहौल और लाइव मैच का अनुभव मिलेगा।बीसीसीआई के ऑपरेशन मैनेजर विकास पंडित और मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर राजेश गोयल ने बताया कि इस फैन पार्क में क्रिकेट के साथ-साथ कई मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। यह आयोजन पांडव नगर स्थित करण/नारायणा ई-टेक्नो स्कूल के प्ले ग्राउंड में होगा। 11 अप्रैल और 12 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इन दो दिनों में रोमांचक मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि देश के 50 से अधिक शहरों में इस तरह के फैन पार्क लगाए जा रहे हैं, जिनमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.