मेरठ, अप्रैल 5 -- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को राज्य स्तरीय बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुकाबले कुल 8 भार वर्गों में खेले गए, जिनमें गोरखपुर के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन रहा। गोरखपुर के खिलाड़ियों ने 8 में से 4 भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर अपना दबदबा साबित किया। खेल निदेशालय द्वारा क्रीड़ा छात्रावासों के चयन हेतु विभिन्न खेलों क्रिकेट, बास्केटबाल, वालीबॉल, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग, तैराकी और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मेरठ में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलंपियन धर्मेंद्र ने किया। समापन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, सह सचिव उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.