संवाददाता, मार्च 27 -- मेरठ थाना इंचौली क्षेत्र के लावड़ के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी निवासी बॉडी बिल्डर ने गुरुवार को भाई से मोबाइल फोन पर विवाद होने के बाद खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। परिजनों ने आननफानन में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लावड़ के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी 28 वर्षीय सलमान की किसी बात को लेकर गुरुवार सुबह फोन पर बड़े भाई इमरान से नोकझोंक हो गई थी।पैर पर एक के बाद एक किए वार फोन पर हुई कहासुनी के बाद गुस्साए सलमान ने चाकू से अपने पैर पर एक के बाद एक कई वारकर घायल कर लिया। जिसके वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने बॉडी बिल्डर को आननफानन में मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की प...