हिन्दुस्तान टीम, मई 18 -- मेरठ में बीए की छात्रा का 15 मई की सुबह अपहरण कर रोहटा के जंगल में रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। वारदात को प्रेमी ने ही अंजाम दिया। रविवार सुबह रोहटा के उकसिया गांव के बाहर गन्ने के खेत में युवती की लाश मिली। परिजनों ने रेप के बाद हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस की लापरवाही और वारदात को लेकर ग्रामीणों ने रोहटा थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। रोहटा क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार आठ माह से रोहटा रोड टीपीनगर क्षेत्र की कॉलोनी में रह रहा है। परिवार की बड़ी बेटी आरजी कॉलेज में बीए की छात्रा थी। 15 मई को सुबह परीक्षा के लिए छात्रा घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं आई। परिजनों ने टीपीनगर थाने में शिकायत की थी।रेप के बाद हत्या कर जंगल में फेंका शव रविवार को रोहटा थाने के उक...