मुख्य संवाददाता, फरवरी 15 -- देश की रक्षा और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में मेरठ जल्द ही एक नई पहचान बनाने जा रहा है। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद भारत सरकार अब देश का पहला समर्पित मानव रहित विमान (यूएवी) और ड्रोन रनवे मेरठ में विकसित करने की तैयारी कर रही है। यह परियोजना सामरिक और रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए देश की सीमाओं की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और हवाई चौकसी को नई मजबूती मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने औपचारिक रूप से टेंडर जारी कर दिया है। बीआरओ के मुख्य अभियंता द्वारा जारी टेंडर नोटिस के अनुसार ड्रोन रनवे के निर्माण पर करीब 406 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। परियोजना के लिए लगभग 900 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है और इसे पूरा करने में करीब 85 महीने यानी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.