मेरठ, अप्रैल 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दौराला-लावड़ मार्ग पर बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही इलाके ही कोहराम मच गया। बस में 35 बच्चे सवार थे। हादसे होते ही चीख-पुकार मच गई। शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया। बाहर निकालने जाने के बाद भी दहशत के मारे बच्चे रोते ही रहे। जानकारी के अनुसार, दौराला स्थित सेंट मैरी स्कूल की बस बुधवार सुबह ग्रामीण इलाकों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही बस दौराला-लावड़ मार्ग पर पहुंची, चालक ने अचानक बस पर से नियंत्रण खो दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी और सड़क किनारे ढलान होने के कारण वह पूरी तरह से पलट गई। बस के पलटते ही अंदर फंसे बच्चों की चीखें सुनकर आसपास के खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.