मेरठ, अप्रैल 14 -- लोहियानगर की जाकिर कॉलोनी में भाइयों के बीच शादी का न्योता नहीं देने को लेकर रविवार रात भिड़ंत हो गई। पथराव और फायरिंग हुई, जिसके बाद परिवार के ही एक सदस्य को दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है। जाकिर कॉलोनी की गली नंबर-2 में बसपा नेता हसमत मलिक रहते हैं। हसमत मलिक के मोहल्ले में ही इलियास और साजिद समेत छह सौतेले भाई रहते हैं। हसतम के सौतेले भाई इलियास के बेटे समीर का निकाह शनिवार को हापुड़ में हुआ था। यह भी पढ़ें- गला दबाकर युवक की हत्या की कोशिश आरोप है कि इलियास ने अपने छोटे भाई साजिद को इस शादी में आमंत्रित नहीं किया था। दोनों भाइयों के बीच पहले से ही विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.