मेरठ में नहीं होगा यूपीसीए स्पीड हंट ट्रायल, नोएडा स्थानांतरित
मेरठ, जुलाई 8 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने स्पीड हंट कार्यक्रम के तहत मेरठ में होने वाले ट्रायल को अब नोएडा स्थानांतरित कर दिया है। इसकी जानकारी यूपीसीए ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की। यूपीसीए की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, मेरठ में होने वाला स्पीड हंट ट्रायल अब नोएडा में होगा। ट्रायल की नई तिथि और स्थान की घोषणा अभी नहीं की गई है। मेरठ और आसपास के जिलों के तेज गेंदबाज, जो इस ट्रायल में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे, उन्हें अब नोएडा में होने वाले ट्रायल के लिए तैयारी करनी होगी। खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे यूपीसीए के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। यह भी पढ़ें- Kanpur News: स्पोर्ट्स- कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग के दूसरे चरण का ट्रायल 12 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.