मेरठ, मई 12 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में डॉ. सत्यपाल आर्य ने ऑल इंडिया रैंक 129 प्राप्त की है। आईएफएस सेवा में चयनित डॉ. सत्यपाल आर्य मेरठ मे तैनात आईपीएस एमपी सिंह के भाई है। वह मूल रूप से बरेली के रहने वाले है। आईपीएस एमपी सिंह वर्तमान में मेरठ में एसएसएफ के कमांडेंट है, जो रैपिड-मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे है। डॉ. सत्यपाल आर्य की तैयारी के कठिन दौर में वर्ष 2021 में माता का निधन हो गया था। इस व्यक्तिगत क्षति ने उन्हें झकझोर दिया, लेकिन उन्होंने अपनी मां के सपनों को अपना संकल्प बनाकर हार नहीं मानी।डॉ. यह भी पढ़ें- आईएफएस में चयनित हुए डॉ. सत्यपाल आर्य सत्यपाल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पांच प्रयास किए और तीन बार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की। हालांकि, उन्ह...