संवाददाता, मार्च 29 -- मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में शनिवार को बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने पड़ोसी तीन भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक नैन सिंह (36) पुत्र गरीब दास निवासी धनपुर की सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) असम में तैनाती थी। करीब तीन सप्ताह पहले छह मार्च को वह छुट्टी लेकर घर आया था। नैन सिंह को एक अप्रैल को ड्यूटी पर लौटना था। घर में नैन सिंह, उसका भाई प्रदीप अपनी पत्नी प्रियंका व दो बच्चे साथ रहता है। शुक्रवार सुबह प्रदीप ड्यूटी जाने के लिए जैसलमेर निकल गया। वहीं परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में चले गए थे। मकान में नैन सिंह और भाई की पत्नी मौजूद थे। घर में बीएसएफ जवान की हत्या शनिवार दोपहर तक भी जब नैन सिंह के कमरे का दरवाजा नहीं खुल...