मेरठ, अगस्त 2 -- मेरठ। जिले में कांवड़ मार्गों पर कांवड़ियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवा शिविर शुरू कर दिए गए हैं। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिविर में शिवभक्तों को मरहम-पट्टी करने के साथ दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 32 स्वास्थ्य शिविर, 16 से 18 बाइक एंबुलेंस और लगभग 300 बेड आरक्षित किए गए हैं। कांवड़ मार्गों पर सभी 32 हेल्थ बूथ 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों की भी ड्यूटी लगाई है। सीएमओ लगातार निगरानी रख रहे हैं। शिविरों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ मेले में डॉक्टरों ने सोलह जगह चौबीसों घंटे डेरा डाला कांवड़ियों के उपचार के लिए करीब 100 डॉक्टर और 350 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर हैं। जिला अ...