मेरठ, दिसम्बर 21 -- मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार को लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा और आने वाले दो दिनों में इसके और गहराने की उम्मीद है। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के बदलते रुख की वजह से अगले 48 घंटों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, हालांकि बारिश की संभावना कम ही है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 दिसंबर को कोहरे से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 25 दिसंबर से एक बार फिर घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। तापमान की बात करें तो अगले तीन दिनों में रात के पारे में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री की भारी गिरावट आएगी जिससे कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। शनिवार मेरठ के लिए इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां दिन का तापमान गिरकर 17.1 डिग्री सेल्सियस तक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.