मेरठ में औद्योगिक गलियारे के लिए निवेशकों को होने लगा भूमि आवंटन
मेरठ, जून 3 -- मेरठ के औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हापुड़ रोड पर बिजौली में गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे में कंपनियों को जमीन आवंटित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस गलियारे के पहले चरण में छह कंपनियों को आवंटन प्रक्रिया बिल्कुल अंतिम चरण में है, जिन्हें जल्द ही जमीन का कब्जा सौंप दिया जाएगा। सरकार की महत्वाकांक्षी 594 किमी लंबी गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत प्रदेश के 12 जिलों में औद्योगिक गलियारे बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मेरठ के बिजौली गांव के पास 194 हेक्टेयर भूमि पर प्रथम चरण का कार्य चल रहा है, जहां 24 औद्योगिक भूखंड विकसित किए गए हैं। इन भूखंडों में निवेश के लिए 100 से अधिक देशी और विदेशी कंपनियों ने गहरी रुचि दिखाई है, जिनमें से छह को आवंटन प्रक्रिया अंतिम चरण में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.