नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- UP News: यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक का एलानिया कत्ल कर दिया गया। हस्तिनापुर थाने से मात्र 400 मीटर दूर कस्बे के बाहर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक युवक को गोली लगी और अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। थाने से इतने करीब वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। हस्तिनापुर के माखनगर गांव के रहने वाले नितिन नागर दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और 3 अक्टूबर को उसका दिल्ली में फिजिकल होना था। शुक्रवार शाम को नितिन अपने साथी प्रिंस के साथ नहर पुल पर रेस लगाने के लिए आया था। शाम को करीब 6 बजे दोनों दोस्त नहर की ओर से बाइक लेकर वापस घर...