बरेली, अप्रैल 29 -- बीमारी के चलते मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन सिपाही 33 वर्षीय अजय कुमार गुप्ता की सोमवार को मौत हो गई। वह वर्ष 2021 में पुलिस में भर्ती हुए थे और बिथरी चैनपुर थाने में तैनात थे। पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय कारागार में उनकी ड्यूटी चल रही थी। पिछले दिनों हालत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ में भर्ती कराया गया था, जहां वेंटिलेटर पर उपचार चल रहा था। वह मूलरूप से मेरठ में थाना परतापुर के गांव मोहिद्दीनपुर के रहने वाले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...