मेरठ, मार्च 24 -- क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षक के रूप में तैनात करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। खेल विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 15 खेलों हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो एवं हैंडबॉल में 35 आवासीय खेल छात्रावासों के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रतिमाह मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। इसके तहत कुल 41 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से अनुबंधित किया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक खिलाड़ी, जिन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स या विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो, वे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.