मेरठ, मार्च 12 -- मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर हाईवे पर थाना मवाना के सामने बनी पुलिया और पैरामिड क्षतिग्रस्त होने के कारण लोक निर्माण विभाग नए तरीके से निर्माण कराएगा। इस कारण 16 मार्च से मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर हाईवे एक माह के लिए बंद हो जायेगा। 16 मार्च से पुलिया का निर्माण कार्य शुरू होगा। दावा किया कि नई पुलिया का निर्माण एक माह में पूरा होगा। इस मामले को लेकर बुधवार को थाना परिसर में एसडीएम संतोष कुमार सिंह और सीओ पंकज लवानिया ने व्यापारियों, रोडवेज-निजी बस संचालकों और लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ बैठक की, जिसमें सभी वाहनों के लिए रूट तय किए गए। मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर हाईवे पर थाने के पास से गुजर रहे नाले पर पुलिया बनी हुई है। पुलिया के दोनों ओर पैरामिड बने हुए हैं। 13 जून 25 को नाले की सफाई के समय जेसीबी का प्रयोग किया गया था, जिससे हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.