मेरठ, मार्च 16 -- मवाना थाने के सामने लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण से पहले नाले की निकासी का समुचित प्रबंधन किया गया। विभाग ने अस्थायी रूप से पाइप लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था की है। उधर, पुलिया निर्माण शुरू होने पर मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रोडवेज व निजी बसों की आवाजाही प्रभावित होने पर क्षेत्र के आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि, प्रशासन ने मेरठ पुलिस चौकी, फलावदा तिराहे पर यातायात व थाना पुलिस की तैनाती कर दी है। पुलिया निर्माण के चलते मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर हाईवे सोमवार से एक माह के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से सोमवार सुबह नौ बजे से पुलिया को तोड़ने और नाले के पानी की निकासी को ह्यूम पाइप लगाए गये।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.