बरेली, मार्च 7 -- मेरठ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से 31 मार्च के बाद अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को हटाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। आदेश से बरेली मंडल के विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों में भी भय और असंतोष का माहौल है। इसको लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद में आक्रोश है। परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि वर्षों से आउटसोर्सिंग कर्मी विद्यालयों की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अचानक 31 मार्च के बाद उन्हें कार्य से बाहर करने का आदेश न केवल उनके भविष्य के साथ अन्याय है बल्कि आजीविका पर भी गंभीर संकट खड़ा करेगा। उन्होंने कहा कि यदि मेरठ मंडल के इस आदेश का प्रभाव बरेली मंडल के विद्यालयों पर भी डाला गया और यहां कार्यरत आउटसोर्सि...