मेरठ ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने भाजपा से दिया इस्तीफा
मेरठ, सितम्बर 11 -- गुरुवार को मेरठ जिले में भाजपा को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब मेरठ के ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत में ब्लाक प्रमुख कपिल मुखिया ने भाजपा से इस्तीफे के पांच कारण बताये। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के कारण छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। दूसरा कारण बताया कि सरकार द्वारा विकास योजनाओं के नाम पर किसानों की भूमि का अधिग्रहण तो किया जा रहा है, लेकिन उस अनुपात में सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे किसानों को उनकी जमीन के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। तीसरा कारण सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.