लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। विधानसभा मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय के बाहर गौ-सेवक दीपक शर्मा ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि खुद पर पेट्रोल उड़ेलने से पहले ही पुलिस कर्मियों ने दीपक को पकड़ लिया। पुलिस दीपक को हुसैनगंज थाने लेकर पहुंची, जहां पूछताछ के बाद बुलन्दशहर पुलिस को सूचना दे दी।एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक दीपक शर्मा मूल रूप से बुलन्दशहर के ब्लाक दानपुर गांव के रहने वाले हैं। दीपक दोपहर शीशी में पेट्रोल लेकर पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय के पास पहुंचे थे। पुलिस पहले से ही अलर्ट थी। भर्ती बोर्ड के बाहर जैसे ही दीपक पहुंचे। उन्होंने खुद पर पेट्रोल उड़ेलने का प्रयास किया थाना प्रभारी हुसैनगंज शिवमंगल सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने दीपक को पकड़ लिया। पुलिस दीपक को लेकर थाने पहुंची। दीपक ने मीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.