मेरठ, दिसम्बर 11 -- हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर 17 दिसंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद एवं आंदोलन को लेकर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा एडवोकेट एवं मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार जीतू सिंह नागपाल ने शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी से मुलाकात की। उन्होंने मेरठ बंद को समर्थन दिया और कहा कि आम जनता को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिले, इसके लिए पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना जरूरी है। इधर, शहर के मुस्लिम इलाकों के बाजारों जली कोठी, घंटाघर, लिसाड़ी गेट, हापुड़ रोड, लिसाड़ी रोड, जाकिर कॉलोनी आदि इलाकों से भी मुस्लिम व्यापारिक संगठनों ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रस्तावित बंद का समर्थन किया और भरोसा दिया कि बंद में शामिल होंगे। लंबे समय के बाद शहर के मुस्लिम व्यापारियों, शह...