मेरठ, दिसम्बर 16 -- हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद में व्यापारिक एवं अन्य संगठन शामिल होंगे। मेरठ बंद को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया पर भी मुहिम शुरू हो गई है। प्रचार वाहन लेकर संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी निकले और बाजारों में बंद में शामिल होने की अपील की। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री संजय जैन, मंत्री विकास गिरधर, लल्लू मक्कड़ के नेतृत्व में व्यापारियों की अलग-अलग टीमों ने शहर के बाजारों में प्रचार वाहन से पहुंचकर मेरठ बंद को सफल बनाने की अपील की। संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री सरदार दलजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर समेत व्यापारियों ने गढ़ रोड, शास्त्रीनगर समेत विभिन्न इलाकों में प्रचार वाहन के जरिए मेरठ बंद की अपील की। ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, महामंत्री दीपक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.