मेरठ प्रकरण को लेकर सपाइयों ने ज्ञापन दिया
रामपुर, जुलाई 13 -- रामपुर। सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बाबू के नेतृत्व में सपाइयों ने मेरठ प्रकरण को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मेरठ में एक दलित युवती की हत्या कर दी गई। इस पर न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे दलित समाज के नेता को पुलिस ने बल पूर्वक उठाकर गाड़ी डाल दिया। एसएसपी ने गाड़ी में घुसकर मारपीट की। बाद में प्रदर्शनकारियों पर ही केस दर्ज कर दिया गया। उन्होंने जांचकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र सिंह लोधी, धीरज कुमार सैनी, अमर पाल, जोगेंद्र पाल आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मेरठ की घटना पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने मेरठ पुलिस की कार्रवाई का किया विरोध
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.