सहारनपुर, अगस्त 25 -- सहारनपुर। मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी के साथ कथित पुलिस बर्बरता और थर्ड डिग्री टॉर्चर के विरोध में सोमवार को गुर्जर प्रतिहार महासंघ और किसान संगठनों ने गुर्जर भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और हिरासत में लिए लोगों की रिहाई की मांग की। महासंघ के पदाधिकारियों के मुताबिक सहारनपुर में प्रस्तावित बैठक से पहले ही पुलिस प्रशासन ने गुर्जर भवन को अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि बैठक में शामिल होने आ रहे समाज के नेताओं और युवाओं को रास्ते में रोककर हाउस अरेस्ट किया गया। जानखेड़ा, मीरगपुर और जौनपुर समेत कई स्थानों पर लोगों को घरों में नजरबंद करने तथा कुछ को पुलिस वाहनों में बैठाकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया। प्रदर्शनकारियों ने मेर...