मेरठ, अगस्त 8 -- कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मोदीपुरम पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और भगवान शिव के भक्तों की आस्था को नमन किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ क्षेत्र के सांसद, विधायक और मंत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कार्यक्रम स्थल और आसपास के कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।मोदीपुरम में मुख्यमंत्री के पहुंचते ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- VIDEO: मेरठ में कांवड़ियों पर CM योगी ने ...