मेरठ, मई 16 -- मेरठ वेस्ट एंड रोड स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पहल "रीडिंग इंडिया - 2026" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पठन-पाठन संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि जागृत करने हेतु विशेष पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में लगभग 40 प्रमुख प्रकाशकों की 5000 से अधिक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर एमपीएस ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर केतकी सिंह शास्त्री भी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को पुस्तकों को अपना सच्चा मित्र बनाने और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं रोचक पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। छात...