मेरठ-नजीबाबाद हाईवे को लेकर बहसूमा के किसानों को मिलेगा 22 करोड़
मेरठ, मई 21 -- मेरठ-नजीबाबाद हाईवे निर्माण के कारण प्रभावित हुए बहसूमा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी राहत मिलने जा रही है। लोक अदालत में हुए समझौते के बाद प्रशासन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एएचएआई) से 22.28 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मुआवजा राशि की मांग की है, ताकि समझौते के अनुसार प्रभावित किसानों को वितरित की जा सके। गत दिनों लोक अदालत में प्रशासन और बहसूमा के करीब ढाई सौ किसानों के बीच आपसी सहमति बनी, जिसके बाद मुआवजे की राशि को संशोधित किया गया। लोक अदालत के फैसले के बाद लगभग ढाई सौ किसानों को मुआवजे की अब बढ़ी हुई राशि मिलेगी। गणना के बाद पाया गया है कि मेरठ-नजीबाबाद हाईवे के बहसूमा के प्रभावित किसानों को 22.28 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। अतिरिक्त मुआवजा राशि के वितरण के साथ ही हाईवे निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.