मेरठ-दिल्ली हाईवे पर जलभराव से लोग परेशान
बदायूं, मई 16 -- नगर की बालाजीपुरम कॉलोनी और कुड़ा नरसिंहपुर इलाके में जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से दिल्ली हाईवे पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर भरे पानी के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों का पानी हाईवे पर भर जाता है, जिससे सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगती है। तेज रफ्तार वाहन गुजरने पर पानी उछलकर घरों और दुकानों तक पहुंच जाता है। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। जलभराव के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे भी हो गए हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन और ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.