मेरठ, अप्रैल 9 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आयोजित 36वीं उप्र राज्य जूनियर बालक बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 3 से 8 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर से करीब 40 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान मेरठ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और कांस्य पदक मुकाबले में गोरखपुर की टीम को एकतरफा मुकाबले में 68-35 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, मेरठ के अध्यक्ष सौरभ जैन ने टीम के खिलाड़ियों और कोच हरिंदर सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं एमपीएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने टीम की सराहना की। एसोसिएशन के सचिव मिर्जा शहबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.