मेरठ, मार्च 31 -- मेरठ जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-19 श्रेणी के पंजीकृत खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का आयोजन 2 अप्रैल को किया जाएगा। ट्रायल्स रोम्बस वर्ल्ड स्कूल मोदीपुरम में सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे। संघ के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप के साथ निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। जिन खिलाड़ियों ने फॉर्म भर दिया है लेकिन फीस जमा नहीं की है, उन्हें ट्रायल में भाग लेने से पहले अपनी फीस जमा करनी होगी। ऐसे खिलाड़ी ट्रायल वाले दिन भी ग्राउंड पर फीस जमा कर सकते हैं। अंडर-16 श्रेणी के वे खिलाड़ी, जो पहले ट्रायल के दिन अनुपस्थित रहे थे या जिनका ट्रायल नहीं हो पाया था, उन्हें भी 2 अप्रैल को एक और मौका दिया जाएगा। सभी अंडर -16 खिलाड़ियों को भी अपनी पंजीकरण स्लिप साथ लाना अनिवार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.