सहारनपुर, जुलाई 10 -- देवबंद-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा हो गया जब सहारनपुर से मेरठ जा रहे भीम आर्मी प्रमुख एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ चल रही काफिले की कुछ गाड़ियों को मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा रोक लिया गया। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद और पुलिस में तीखी नोकझोक हुई। हालांकि देवबंद पुलिस ने भी स्थानीय भीम आर्मी के पदाधिकारियों को काफिले में शामिल होने से पूर्व ही हाऊस अरेस्ट कर लिया था। मेरठ हुए प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार दोपहर रोहाना टोल प्लाजा होते हुए मेरठ जा रहे थे। यह भी पढ़ें- भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मेरठ जाने से रोका जैसे ही उनकी गाड़ी टोल प्लाजा से निकली तभी उनके साथ चल रही कई गाड़ियों को म...