हापुड़, मार्च 5 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में गाड़ी से सवार होकर परिवार के साथ मेरठ जा रहे परिवार पर दो सगे भाई समेत चार आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ी के शीशे पर पत्थर मारकर तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो भाई समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में गांव उपैड़ा निवासी छोटू उर्फ सचिन ने बताया कि वह बुधवार शाम को पत्नी, बच्चों और भतीजे के साथ गाड़ी से सवार होकर मेरठ जा रहा था। रास्ते में पहले से मौजूद योगेश, ज्ञानी, रवि और रवि खड़े थे। जैसे ही उनकी गाड़ी वहां पहुंची तो उन्होंने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसको खींचकर बाहर निकाल लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसकी पत्नी के हाथ पर डंडे से वार कर दिया और बच्चों को भी नीचे धक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.