सहारनपुर, जुलाई 10 -- मेरठ में दलित समाज की छात्रा ललिता गौतम की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर हुए घटनाक्रम के बाद दलित समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। आजाद समाज पार्टी के नेताओं का आरोप है कि मेरठ में कलेक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित परिवार और समाज के लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। साथ ही पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे लोगों को भी पुलिस द्वारा रोका गया। आजाद समाज पार्टी के नकुड़ विधानसभा महासचिव गौरव नन्हेड़ा को चिलकाना पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक दिया। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता गौरव नन्हेड़ा व समाजसेवी आकाश काशी, कुलदीप तोमर, संजीव कल्याणी, अजय, अरुण तोमर, विशाल, संदीप सहित अन्य लोगों ने सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। यह भी पढ़ें- मेरठ पहुंचे चंद्रशेखर के अड़ने पर झुकी पुलिस, टोल पर ही बुलाना पड़ा ललिता क...