कार्यालय संवाददाता, जुलाई 9 -- ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन में भीड़ जुटाने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि बाहरी जनपदों से लोगों को शस्त्र लाइसेंस बनवाने और राजनीतिक फायदा दिलाने का लालच देकर धरने में बुलाया गया था। पुलिस को इस संबंध में ऑडियो इनपुट समेत अन्य साक्ष्य मिले हैं। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस, एलआईयू और अन्य एजेंसियों ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। वीडियो विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के आधार पर अब तक 10 से 15 लोगों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस का दावा है कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से भीड़ को उकसा रहे थे। यह भी पढ़ें- मेरठ प्रदर्शन में बवाल, SSP ने वकील को थप्पड़ मारा, वाहन में फंदा लगान...