मेरठ छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड पर हंगामा, SSP ने लोगों पर बरसाए तमाचे, पुलिस ने फटकारी लाठियां
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- यूपी के मेरठ कलक्ट्रेट गेट पर ललिता हत्याकांड के विरोध में धरना-प्रदर्शन और जाम लगाने वाली भीड़ पर पुलिस ने बुधवार शाम लाठियां फटकार दीं। जाम लगाकर बैठे कुछ लोगों पर एसएसपी मेरठ ने आते ही थप्पड़ बरसा दिए। इसके बाद पुलिस ने भी लाठियां फटकार दी, जिसके कारण भगदड़ मच गई। पुलिस ने दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया है। धरने में शामिल लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, पुलिस ने इसे बाहरी लोगों द्वारा शहर का माहौल खराब करने की साजिश करार दिया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है और मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। रोहटा रोड निवासी छात्रा ललिता 15 मई को घर से कॉलेज के लिए निकली थी। 17 मई को उसकी लाश रोहटा क्षेत्र के थिरोट गांव के बाहर जंगल में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.