हापुड़, अप्रैल 18 -- नगर के अयोध्यापुरी चौकी के पास कबाड़ की दुकान करने वाले लोगों ने सड़क पर कबाड़ रखकर अवैध कब्जा किया हुआ था, इसकी शिकायत पर नगर पालिका की टीम थाना देहात के पुलिस बल के साथ शनिवार को जेसीबी लेकर पहुंची। उन्होंने अवैध अतिक्रमण को सड़क से हटवाकर कब्जामुक्त कराया। इस दौरान एक दो दुकानदारों की पालिका की टीम से नोंकझोंक हुई, लेकिन पुलिस ने मामला शांत करा दिया। उधर सड़क से कब्जा हटने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की।नगर की अयोध्यापुरी चौकी से मेरठ गेट पुलिस चौकी के बीच में पांच से छह कबाड़ की दुकानें है, इन दुकानदारों ने सड़क के किनारे ही अपनी दुकान सजा रखी है। जिस कारण आधे से ज्यादा सड़क पर कबाड़ पड़ा रहता है। इससे सड़क संकरी हो जाती है और आएदिन जाम की स्थिति रहती है। आलम यह है कि चंद कदम की दूरी तय करने में लोगों को का...