मेरठ-गाजियाबाद मेमू 10 दिन रहेगी रद्द
मेरठ, सितम्बर 11 -- गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर मेंटीनेंस कार्य के चलते 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ब्लॉक लिया जाना है। इसके चलते स्टेशन से होकर जाने वाली 18 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि निरस्त रहने वाली ट्रेनों में मेरठ-गाजियाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 64555 और 64556 मेमू भी शामिल हैं। ये ट्रेन भी 25 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। 10 दिन तक ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- ब्रिक्स समिट का रेलवे पर असर, 25 से ज्यादा ट्रेनों का बदलेगा रूट, 26 कैंसल; पूरी लिस्ट यह भी पढ़ें- दिल्ली से गाजियाबाद, मुरादाबाद और मेरठ जाने वाली 18 ट्रेनें रद्द, कब तक होगी दिक्कत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.